दुर्ग। शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा लाभ देने का झांसा देकर एक महिला से धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर महिला से लगभग 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत जामुल पुलिस से की थी।
जामुल निवासी फातिमा अहमद ने पुलिस को बताया कि पवन हरिहर सिंह एवं उसकी पत्नी पिंकी सिंह द्वारा स्वयं को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताते हुए ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ अर्जित कराने का प्रलोभन दिया गया। आरोपियों ने विश्वास में लेकर फातिमा से लगभग 25 लाख रुपये प्राप्त किए और उनकी सहेली रजनी बारसकर के सोने के गहने लेकर उन्हें अपने नाम से IIFL Gold Finance, पावर हाउस चौक भिलाई में गिरवी रखकर लगभग 15 लाख रुपये प्राप्त किए।
धोखाधड़ी करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जामुल में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी पवन हरिहर सिंह एवं पिंकी सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter