Breaking News

ये कैसा फरमान! लंच ब्रेक में 1 मिनट भी हुए लेट तो मिलेगी ये सजा, निजी कंपनी की नोटिस Viral

Extended Lunch Break Rule: सोशल मीडिया पर एक निजी कंपनी की आधिकारिक नोटिस काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस नोटिस को लेकर लोग तानाशाह वाला फरमान बता रहे हैं. क्योंकि इस नोटिस में कर्मचारियों को जल्दी खाना खाने की हिदायत दी गई है. अगर कोई नियम तोड़ता है, तो उसके लिए सजा का प्रावधान किया गया है. हालांकि, नोटिस किस कंपनी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह नोटिस उन लोगों के लिए चिंता पैदा कर दी है, जो ऑफिस टाइम के दौरान लंच ब्रेक के नाम पर 10-5 मिनट बाद काम पर लौटते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. अगर कोई 1 मिनट भी लेट हुआ, तो उसे शाम को 1 घंटा मुफ्त में काम करना होगा. सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल होते ही यूजर्स भड़क गए और इसे तानाशाह वाला फरमान करार दिया है.

क्या है नियम?
हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि यह नोटिस किस ऑफिस का है, लेकिन इसके अजीबोगरीब नियमों ने हर किसी को हैरान कर दिया. कंपनी के अनुसार, लंच के लिए सिर्फ 30 मिनट का समय दिया जाता है. अगर इस दौरान 30 से 31 मिनट भी हुआ तो शाम के समय 1 घंटे अतिरिक्त बिना पैसों के काम करना पड़ेगा. यानी अगर किसी की 6 बजे छुट्टी होती है, तो वह अपने घर 7 बजे से पहले नहीं जा पाएगा.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल है नोटिस
फिलहाल, यह नोटिस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी इस पर दे रहे हैं. इस नोटिस ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि 1 मिटन लेट होने पर 1 घंटे अतिरिक्त काम, यह कैसा नियम. कर्मचारियों के साथ भेदभाव बंद करो.

Check Also

UP सरकार और सिस्टम सोए थे! Gen-Z के बाद सड़क पर उतरे Gen-Alpha, DM ऑफिस का किया घेराव, VIDEO शेयर कर अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

हमीरपुर. एक सड़क बनाने को लेकर स्कूली बच्चे (Gen-Alpha) और उनके परिजन ज़िलाधिकारी के कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *