प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

जांजगीर-चांपा : चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में एक दर्दनाक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार श्याम लाल साहू के अंडर कार्यरत श्रमिक गोरेलाल कवर, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारी खुर्द, करीब 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े।

हादसे के बाद उन्हें तत्काल प्लांट में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। हालांकि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चाम्पा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं, इस सहित अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Check Also

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से पहले GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, कई धारदार हथियार किए बरामद

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *