Bhopal: MANIT के हॉस्टल में छात्रों की सेहत से खिलवाड़, दूषित पानी और गंदगी से 80 से ज्यादा छात्र बीमार

Bhopal: मध्य प्रदेश का राजधानी भोपाल में स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के हॉस्टल में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. संस्थान के हॉस्टल नंबर-9 और 11 में रहने वाले छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की गंभीर कमी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है. छात्रों का कहना है कि लंबे समय से पानी की नियमित आपूर्ति, गंदा पानी, खराब भोजन और जर्जर छात्रावास की वजह से यहां रहना खतरा मोल लेने के समान हैं.

छात्रों का दावा है कि…
छात्रों को दावा है कि दूषित पानी और गंदे भोजन के वजह से अब तक करीब 80 से ज्यादा छात्र बीमार पड़ चुके हैं. इनमें से कई छात्रों को उपचार शारदा अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है. हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का कहना है कि अगर समय रहते इन परिस्थियों में सुधार नहीं किया गया तो हालात और भी गंभीर हो जाएगी.

संक्रमण का खतरा
छात्रों ने बताया है कि छात्रावास में सुबह समय से पानी न आने से नहाने समेत अन्य दैनिक क्रियाएं प्रभावित होती है. वहीं अधिकांश शौचालयों में नियमित सफाई न होने के कारण वे उपयोग लायक नहीं रहते. छात्रावास परिसर में लगातार गंदगी और बदबू फैलने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बड़ गया है.

छात्रों की मांग
छात्रों का कहना है कि प्रत्येक सेमेस्टर में प्रत्येक छात्र से 10,500 रुपये छात्रावास रखरखाव शुल्क लिया जाता है, लेकिन इसके अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। उन्होंने मांग की है कि परिसर की नियमित सफाई कराई जाए, पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त किए जाएं, भोजन और पेयजल की गुणवत्ता की जांच हो तथा बीमार छात्रों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए. साथ ही जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाए.

Check Also

‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां की पुलिस को दो टूक नसीहत

Supreme Court ustice Ujjal Bhuyan: देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *