जंतर-मंतर पर फ्री खाने की फंडिंग पर सवाल! जुनैद के घर पहुंची पुलिस, अब परिवार और पुल‍िस ने दी सफाई

Junaid Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए खाना की व्यवस्था करने वाले जुनैद को लेकर अब पुलिस की जांच तेज हो गई है. पुल‍िस गाजियाबाद के नाहल गांव स्थित उनके घर पहुंची. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खाना बांटने मेंइस्तेमाल कि‍ए गए पैसे कहां से आए थे, इसके साथ ही इन पैसों का प्रबंधन किसकी तरफ से किया गया था. इसी कड़ी में पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गई.

जुनैद के रिश्तेदार आफताब अली के मुताबिक, पुलिस सबसे पहले रात के समय उनके घर पहुंची और जुनैद के पिता मुस्तफा को पूछताछ के लिए थाने ले गई. बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी और बातचीत के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया.

पर‍िार ने बताया कि अगले दिन पुलिस फिर घर पहुंची. इस बार बैंक पासबुक समेत कुछ पहचान संबंधी दस्तावेज जांच के लिए अपने साथ ले गई. इतना ही नहीं, पुलिस ने मेरठ में रहने वाले जुनैद की बहन के ससुराल पक्ष से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की है.

कैसे हुई सभी के खाने की व्‍यवस्‍था?
खाना बांटने के लिए हुई फंडिंग को लेकर परिवार ने अपनी सफाई भी दी है. आफताब अली का कहना है कि जुनैद ने शुरुआती खर्च अपनी निजी रकम से किया था, जो लगभग चार से पांच हजार रुपये था. इसके बाद उनके दोस्तों और परिचितों ने सहयोग किया. परिवार का दावा है कि कई लोगों ने नकद राशि देने के बजाय सीधे राशन और खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया, जिससे प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन तैयार कराया गया.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जुनैद
जुनैद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ गैरकानूनी तरीके से कार्रवाई की. उन्हें परेशान किया और परिवार पर दबाव बनाने का प्रयास किया. उन्होंने अपनी याचिका में अवैध हिरासत और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

गाज‍ियाबाद पुल‍िस की सफाई भी आई सामने
हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने इन आरोपों को सि‍रे से खार‍िज कर दि‍या है. ग्रामीण क्षेत्र के डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि जुनैद के पिता को केवल सामान्य पूछताछ के लिए मसूरी थाने बुलाया गया था. प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें तुरंत घर भेज दिया गया.

पुलिस ने साफ किया कि किसी भी तरह की गिरफ्तारी नहीं की गई. वहीं, जुनैद के पिता ने भी एक वीडियो जारी कर यह कहा कि उनसे केवल पूछताछ की गई थी. बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया.

Check Also

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बोले – सच्चाई यह है कि…

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *