Breaking News

नितिन नवीन की टीम का ऐलान जल्‍द! रेस में MP के इन नेताओं का नाम, युवा और महिलाओं पर फोकस

Bjp National Team: भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नवीन की नई टीम का जल्‍द ही ऐलान हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर टीम का ऐलान किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बार संगठन में नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने पर खास जोर रह सकता है. पार्टी के भीतर महिलाओं और युवाओं को अपेक्षाकृत ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की चर्चा भी है.इसके साथ ही मध्‍य प्रदेश के कई नेताओं को राष्‍ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है.

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव को लेकर अटकलें चल रही हैं. अब माना जा रहा है कि नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश होगी. संगठन में ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी मिल सकती है, जिनका राज्यों में संगठन खड़ा करने और चुनावी प्रबंधन का अनुभव रहा है. बीजेपी अपनी इस नई टीम में चुनावी राज्‍यों का खास ध्‍यान रख सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि उन राज्‍यों के ज्‍यादा नेताओं को तरजीह दी जाएगी.

मध्य प्रदेश की भी बढ़ी उम्मीदें
बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश से कितने नेताओं को जगह मिलेगी, इसे लेकर पार्टी के अंदर चर्चाएं तेज हैं. फिलहाल कम से कम 3 से 5 नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में भूमिका मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि यह संख्‍या घट और बढ़ भी सकती है. मध्य प्रदेश से वीडी शर्मा का नाम सबसे प्रमुख दावेदारों में बताया जा रहा है. हालिया रिपोर्टों में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने की संभावना का जिक्र किया गया है. इसके अलावा भी कई बड़े नेताओं का नाम चर्चा में है.

महिला और युवा चेहरों पर नजर
नई टीम में महिलाओं और युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की चर्चा को मध्य प्रदेश के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रदेश संगठन में पहले ही महिलाओं और नए चेहरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं. ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में भी मध्य प्रदेश से महिला और अपेक्षाकृत युवा नेताओं को मौका मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

नई टीम से क्या संदेश देना चाहती है बीजेपी?
नितिन नबीन खुद अपेक्षाकृत युवा नेतृत्व का चेहरा हैं. इसलिए उनकी टीम में भी पीढ़ीगत बदलाव की झलक दिख सकती है. पार्टी एक तरफ अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बनाए रखना चाह सकती है. वहीं दूसरी ओर नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाकर भविष्य की नेतृत्व-श्रृंखला तैयार करने पर भी जोर दे सकती है.

Check Also

सड़क नहीं, बच्चों के भविष्य की राह मांग रहे हैं साहब! ग्रामीणों ने विधायक का रास्ता रोककर लगाई गुहार

पन्ना। आदिवासी बहुल गांव टेढ़ी मझौली के ग्रामीणों का दर्द सड़कों के गड्ढों से कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *