Breaking News

मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल सुब्रत सहित पांच सचिव हटाए गए, दयानंद की एंट्री पांच ओएसडी की छुट्टी, तीन नए ओएसडी की भी नियुक्ति

रायपुर। भाजपा की नई सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अफसरों की जगह अब नए अफसरों की नियुक्ति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय में पी दयानंद को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव नियुक्त किया गया है। सचिवालय में पदस्थ एसीएस सुब्रत साहू सहित चार सचिवों को भी यहां के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि 2006 बैच के आईएएस पी दयानंद जो सचिव चिकित्सा शिक्षा चिभाग का प्रभार देख रहे थे उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही सचिव चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिन से मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव तथा अतिरिक्त प्रभार इलेक्ट्राॅनिक्सएवं सूचना प्रौद्योिगकी, वाणिज्य एवं उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, लोक निर्माण विभाग, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा विकास आयुक्त को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के पद के प्रभार से मुक्त किया गया है।

शेष विभागों के प्रभारी उनके पास रहेगा। परदेशी सिद्धार्थ कोमल सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव विमानन, जनसंपर्क को मुख्यमंत्री सचिव के प्रभार से मुक्त किया गया है। शेष विभाग यथावत रहेंगे। अंकित गर्ग सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त प्रभार सिचव वित्त, ऊर्जा एवं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा कंपनी को केवल मुख्यमंत्री सचिव के पद से हटाया गया है। सालाई भारती दासन सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त प्रभार सचिव स्कूल शिक्षा, एवं सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को केवल मुख्य मंत्री के सचिव के पद से हटाया गया है। डीडी सिंह सचिव मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त प्रभार सचिव आदिम जाति कल्याण तथा सामान्य प्रशासन विभाग को केवल सचिव मुख्यमंत्री के पद से मुक्त करते हुए अन्य विभागोे को प्रभार यथावत रखा गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाए गए पांच ओएसडी
बिलासुपर के संयुक्त कलेक्टर डॉ. सुभाष सिंह राज को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिन से वहां पदस्थ पांच ओएसडी की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को वापस किए जाने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए है। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अरुण कुमार मरकाम, डॉ. सूरज कुमार कश्यप्, देवेंद्र प्रधान, उमेश पटेल और विशाल कुमार महाराण मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यमुक्त किए जाएंगे।

तीन आएसडी आर निज सहायक की नियुक्ति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी स्थापना में मंगलवार शाम को एक साथ चार की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। इनमें तीन विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और एक निजी स्टाफ की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री के निज स्टॉफ में जिन तीन ओएसडी की नियुक्ति की गई है उनमें डॉ. रविकांत मिश्रा, डॉ. सुभाष सिंह राज, संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को ओएसडी बनाया गया है। इसी तरह उमेश अग्रवाल को ओएसडी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक अंघारे को मुख्यमंत्री का निज सहायक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *