नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. वे अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार एक खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई थी.
इस दुर्घटना में उनके पैर और कमर में चोटें आई थीं, जिसके बाद उनका इलाज और स्वास्थ्य लाभ का क्रम जारी है. दिल्ली प्रवास के दौरान इस औपचारिक भेंट में दोनों नेताओं के बीच स्वास्थ्य को लेकर चर्चा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन के आगामी कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों पर भी संक्षिप्त बातचीत हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter