UP Election 2027: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि अब क्रिकेट के बाद के बाद राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. इस तरह की अटकलों के पीछे की वजह राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुलाकात मानी जा रही है. दोनों की यह मुलाकात रविवार को हुई. जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद चर्चा होने लगी कि शमी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं. इसके साथ ही वह अपनी जन्मभूमि अमरोहा से ही विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, शमी या RLD की तरफ से अभी तक चुनाव लड़ने या पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
अमरोहा से क्यों जुड़ा शमी का नाम?
मोहम्मद शमी मूल रूप से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं. यही वजह है कि जयंत चौधरी से उनकी मुलाकात को अमरोहा की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. अमरोहा सदर सीट पर समाजवादी पार्टी के महबूब अली लंबे समय से विधायक हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी.
शमी के परिवार को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं पहले सामने आती रही हैं. अब जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद इन अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया है.
शमी के चुनाव लड़ने की कितनी सच्चाई?
अभी तक इसे सिर्फ कयास ही माना जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में साफ कहा गया है कि शमी के चुनाव लड़ने की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि अमरोहा से शमी के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बातें अफवाह केवल अटकलें ही हैं.
शमी फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था. इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलते रहे हैं.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter