रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ रक्षा की मांग को लेकर साधु-संतों, किन्नर अखाड़े और गौठान संचालकों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने गौ माता के रखरखाव, दाना-पानी की व्यवस्था और गौठानों में हो रही मौतों को लेकर नाराजगी जताई।
गौ माता की सुरक्षा और व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गौ माता कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। गौठानों में उनकी मौत हो रही है, वहीं सड़कों पर भी मवेशी वाहनों की चपेट में आकर कुचले जा रहे हैं। उन्होंने गौ माता के लिए बेहतर व्यवस्था और उचित देखभाल सुनिश्चित करने की मांग की।
आज अधिकार लेकर रहेंगे- प्रदर्शनकारी
घेराव में शामिल लोगों ने कहा कि गौ माता के अधिकारों के लिए वे आज लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इसी वजह से उन्हें नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter