फरसगांव। फरसगांव थाना क्षेत्र के गट्टीपलना मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आर्मी जवान सुंदरलाल नेताम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान मनीष नेताम गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
पांडेआठगांव कार्यक्रम देखने जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सात लोग सवार होकर पांडेआठगांव में कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इसी दौरान गट्टीपलना मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया।
मृतक और घायलों की पहचान
हादसे में ग्राम पल्ली निवासी सुंदरलाल नेताम, पिता सुबेलाल नेताम की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल जवान मनीष नेताम का उपचार जारी है। अन्य घायलों में नंदलाल नेताम, दिनेश नेताम, सुनेश मरकाम, तेजलाल नेताम (सभी निवासी पल्ली) और परदेशी कोर्राम (निवासी आलोर) शामिल हैं।
दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
गंभीर रूप से दो घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है बाकी घायलों का फरसगांव अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। फरसगांव थाना पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter