मोहर्रम के जुलूस के दौरान हादसा, 11 हजार वोल्ट के तार से टकराया 40 फीट ऊंचा ताजिया, करंट से तीन झुलसे, एक युवक की मौत

अलीगढ़. मोहर्रम को जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रोरावर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर गोंडा रोड पर रविवार को ताजिया 11 हजार वोल्ट के तार से टकरा गया. जिसमें तीन लोग झुलस गए. वहीं इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नीवरी मोड़ पर रहमानिया मस्जिद के पास 40 फीट ऊंचा ताजिया तार से टकरा गया. जिस वजह से उसमें करंट फैल गया.

हादसा होते ही जुलूस में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अरमान खान (20 वर्ष) की मौत हो गई है. दूसरे घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. तीसरे युवक का भी इलाज जारी है.

युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने और कोई कानूनी कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों के मुताबिक जुलूस के दौरान बिजली बंद कर दी जाती है, बावजूद इसके बिजली बंद नहीं की गई. जिस कारण ये हादसा हो गया. वहीं कुछ लोगों ने ताजिया की उंचाई को लेकर भी सावाल उठाया है.

Check Also

Maihar Crime News: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना पुलिस ने कॉलेज में पढ़ने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *