कोरबा के मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा! ग्राहकों ने बीच में छोड़ा खाना

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा स्थित मुरली होटल में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राहकों को परोसे गए सांभर में कीड़ा दिखाई दिया। ग्राहकों ने इसकी जानकारी होटल कर्मचारियों को दी। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने भी सांभर में कीड़ा होने की बात स्वीकार की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ दिन पहले लक्ष्मी डेयरी में भी मिली थी गंदगी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले NTPC क्षेत्र स्थित लक्ष्मी डेयरी के सांभर-बड़ा में भी कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी। मामले में खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी। लगातार इस तरह की शिकायतें सामने आने से खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की चर्चा
मुरली होटल की घटना के बाद ग्राहक खाना छोड़कर होटल से बाहर निकल गए। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग ने मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना होगा कि विभाग होटल की जांच कर क्या कदम उठाता है।

Check Also

अफसर क्यों चलाते हैं सरकार? करेंट लगाने वाले शुभ बोध

छत्तीसगढ़ में जनादेश, राजनीतिक नेतृत्व और नौकरशाही के बीच अधिकारों की खींचतानलोकतंत्र में सरकार जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *