छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, दुबई में गिरफ्तार हुआ अनवर ढेबर का करीबी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल विकास अग्रवाल उर्फ (सुब्बू) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विकास अग्रवाल साल 2023 से फरार चल रहा था। वह इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार माने जाने वाले अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी रहा है। विदेश में हुई इस गिरफ्तारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य जांच एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

2023 से फरार था सुब्बू
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू लंबे समय से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था। वह साल 2023 से फरार चल रहा था। अब उसे UAE के दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद शराब घोटाले से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क को लेकर जांच में आगे की कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

अनवर ढेबर का था करीबी सहयोगी
जांच से जुड़े आरोपों के मुताबिक, विकास अग्रवाल शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का बेहद करीबी सहयोगी रहा है। बताया जाता है कि वह अनवर ढेबर के अवैध वसूली नेटवर्क को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। घोटाले में उसकी कथित भूमिका को देखते हुए जांच एजेंसियां उसकी गिरफ्तारी को अहम मान रही हैं।

सौरभ चंद्राकर के बाद एक और आरोपी विदेश में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में इससे पहले विदेश में रह रहे आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में पकड़े जाने के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। विदेश में फरार आरोपियों तक पहुंचने और घोटाले से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल के लिहाज से इस गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Check Also

Balod Crime News: शराब भट्ठी के पास विवाद में हुई हत्या, डेढ़ साल बाद दोषी को उम्रकैद की सजा

बालोद। शराब पीने के बाद हुए विवाद में डेढ़ साल पहले हुई हत्या के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *