Breaking News

दिल्ली के विरोध प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJP के साथ कांग्रेस, AAP और AISA को नोटिस जारी

Traders Plea Notice: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को अब सुप्रीम कोर्ट से नोटिस मिला है. यह नोटिस व्यापारियों की ओर से दाखिल याचिका के बाद दी गई है. इसमें न सिर्फ CJP शामिल है, बल्कि AISA, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को भी नोटिस मिला है. हालांकि अभी तक विरोध-प्रदर्शन से जुडे़ मामलों की सुनवाई की डेट तय नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, व्यापारियों ने याचिका में कहा था कि अगर प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान की अनुमति दी जाती है, तो इससे उनके व्यापार करने के अधिकार पर असर पड़ेगा. हालांकि इस पर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने बुधवार को कहा था कि विरोध करने और व्यवसाय चलाने के अधिकारों के बीच संतुलन होना चाहिए.

CJP, AISA, AAP और कांग्रेस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों की तरफ से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी पहुंचे थे. जिसके बाद कोर्ट ने अभिजीत दीपके की CJP के अलावा AISA यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को नोटिस दिया. कोर्ट ने कहा कि ‘संशोधित रिट याचिका को रिकॉर्ड पर ले लिया गया है. इसमें पहला मामला प्रदर्शनकारियों के विरोध करने के अधिकार से जुड़ा है, तो वहीं दूसरा मामला दूसरों के अधिकारों, यानी उनके मौलिक अधिकारों से जुड़ा है. दोनों मामलों पर एक साथ विचार करने की जरूरत है.

व्यापारियों ने किया विरोध
व्यापारियों की तरफ से नियुक्त वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि विरोध-प्रदर्शनों के कारण रामलीला मैदान के पास की थोक मंडियों और उनके आसपास के इलाकों में कारोबारी गतिविधियां बाधित हो रही हैं. रामलीला मैदान का एरिया व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र है. ऐसे में अगर विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह रामलीला मैदान का विरोध करते हैं.

Check Also

तिलक समारोह से लौटते वक्त मौत बनकर आई स्कॉर्पियो, नहर में डूबने से एक ही गांव के 6 लोगों की मौत

बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात तिलक समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *