Breaking News

जशपुर में 10 करोड़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निर्माण में गड़बड़ी, गुणवत्ता पर सवाल उठे तो इंजीनियर सस्पेंड

जशपुर। जिले के बगीचा विकासखंड में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निर्माण में गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियां सामने आई हैं। निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई करते हुए उपसंभागीय अधिकारी रमेश प्रसाद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अमानक निर्माण के चलते विभाग ने की कार्रवाई
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी ने 19 नवंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, बगीचा में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का काम निर्धारित गुणवत्ता के अनुरुप नहीं कराया जा रहा था। निर्माण में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद संबेधित इंजीनियर पर कार्रवाई की गई है।

सात दिनों में मांगा गया जवाब
विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देंश दिए हैं कि रमेश प्रसाद सिंह के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर उससे जुड़े दस्तावेज और सीडी सहित सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करें। इससे मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।

ठेकेदार पर भी कार्रवाई की चर्चा
करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस शासकीय भवन के निर्माण में ठेकेदार विनोद कुमार जैन की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की बात सामने आई है।

Check Also

देवेंद्र यादव का नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की सूची से गायब, भूपेश बघेल के OSD मनीष बंछोर की पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही गुटबाजी एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *