Breaking News

कांग्रेस कार्यालय में महिला से रेप: आरोपी ने पीड़िता को नमाज पढ़ने के लिए बनाया दबाव, विरोध करने पर…

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला के साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता ने कांग्रेस नेता और अधिवक्ता मोहम्मद जलालुद्दीन पर यह आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जलालुद्दीन ने जबरन कलमा पढ़ने और रोजा रख धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

मदद के बहाने किया रेप
शिकायत में बताया गया है कि साल 2019 में महिला अपने भाई से विवाद के चक्कर में दीवानी कोर्ट जाया करती थी। जहां, अधिवक्ता जलालुद्दीन ने उसे मदद करने का भरोसा दिलाया और फिर धीरे-धीरे घर में आना-जाना करने लगा। एक दिन महिला की तबियत खराब थी तो जलालुद्दीन दवा दिलाने के बहाने कांग्रेस कार्यालय ले गया और वहां लेकर जबरन रेप किया।

नमाज पढ़ने का बनाता था दबावा
महिला ने बताया कि जलालुद्दीन ने उसे समाज में बदनामी की धमकी देकर कई बार रेप किया। विरोध करने पर मारपीट भी करता था। जलालुद्दीन महिला के घर में नमाज भी पढ़ने लगा और ऐसा करने के लिए महिला पर भी दबाव बनाने लगा। आरोपी ने पीड़िता को रोजा रखने के लिए दबाव बनाया। एक दिन उसने पीड़िता पर चाकू से भी हमला किया।

छानबीन में जुटी पुलिस
पीड़ित महिला परेशान होकर पति के साथ गुजरात चली गई। लेकिन जलालुद्दीन उसे फोन पर धमकी भरे कॉल करता रहा। अब पीड़िता ने शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Check Also

UP सरकार और सिस्टम सोए थे! Gen-Z के बाद सड़क पर उतरे Gen-Alpha, DM ऑफिस का किया घेराव, VIDEO शेयर कर अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

हमीरपुर. एक सड़क बनाने को लेकर स्कूली बच्चे (Gen-Alpha) और उनके परिजन ज़िलाधिकारी के कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *