Breaking News

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा: अखिलेश यादव का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई, 2025 को अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। दो साल का कार्यकाल बाकी होने के बावजूद उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य कारण बताए हैं। धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासत गर्म हो गई है। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश का बयान सामने आया है।

यह पूरी तरह व्यक्तिगत मामला
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों की जानकारी मिली है और यह पूरी तरह एक व्यक्तिगत मामला है। उन्होंने किसी छिपे राजनीतिक एजेंडा की अटकलों को खारिज किया और इसे एक व्यक्तिगत निर्णय बताया है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी जानबूझकर लोगों को वोट डालने से रोक रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में बड़े पैमाने पर वोट काटे गए थे। समाजवादी पार्टी ने ऐसे 18 हजार लोगों के सबूत भी दिए थे जिनके वोट काटे गए। जबकि वे सभी जीवित थे। इसके बावजूद किसी अफसर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, मानसून सत्र के पहले दिन ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा देने की बात न तो विपक्ष को पच रहा है और न ही राजनीतिक पंडितों को।

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *