CG Liquor Scam: विजय भाटिया को मिले 14 करोड़, EOW ने पेश किया 6वां चालान, जानिए कैसे हुआ फर्जीवाड़ा

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में EOW के अफसरों ने मंगलवार को रायपुर के विशेष कोर्ट में 6वां चालान पेश किया. इस चालान के अनुसार ओम साई बेवरेज से जुड़े विजय कुमार भाटिया को 14 करोड़ मिले हैं. विजय भाटिया ने अलग-अलग अकाउंट और डमी डायरेक्टरों के जरिए रुपए निकाले.

विजय भाटिया को मिले 14 करोड़, EOW की चालान में खुलासा
इस घोटाले में विजय कुमार भाटिया को 14 करोड़ मिलने की बात सामने आई है. EOW की जांच के मुताबिक नेक्सजेन पावर इंजिटेक से जुड़े संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को 11 करोड़ मिले। FL-10 A/B लाइसेंस व्यवस्था लागू कर सिंडिकेट ने घोटाला किया था. इस अभियोग पत्र में EOW ने कांग्रेस सरकार में घोटाला होने और घोटाले के पैटर्न का खुलासा किया है.

3200 करोड़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 3200 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार है. प्रदेश में 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी और CM भूपेश बघेल थे तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी, लेकिन जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 नहीं बल्कि 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है.

Check Also

CG Crime: युवती पर चाकू से हमला, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के तनाव में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पंचवटी इलाके में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *