Bilaspur: प्रार्थना सभा की आड़ में गांव में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, अब हुआ बुलडोजर एक्शन

Bilaspur: छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे है. इसी बीच बिलासपुर जिले के भरनी गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था. जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मकान पर बुलडोजर चलवा दिया.

भरनी गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण
बिलासपुर जिले के भरनी गांव के एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था. जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा दिया. यहां कुछ दिन पहले हिंदू संगठन के लोगों ने बड़ी संख्या में लोगों के धर्मांतरण की गतिविधियां पायी थी और इसकी शिकायत पुलिस से की थी. इसके बाद प्रशासन की नजर इस मकान पर बनी रही. आकाश खरे नाम के मकान मालिक ने खुद विस्तार न्यूज़ से बातचीत में कबूला है कि वह हर रविवार को यहां प्रार्थना सभा का आयोजन करवाता था और बड़ी संख्या में लोग यहां आते थे. जिसके बाद ही पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही की थी.

मकान पर हुआ बुलडोजर एक्शन
आज इसी मामले में बिलासपुर के तहसीलदार और सीएसपी के अलावा सकरी थाना के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और सुबह से बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया लगभग 1 घंटे से इस 2000 स्क्वायर फीट के मकान में बुलडोजर चलाया जा रहा है और एक बड़ा संदेश भी किस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही होगी.

क्षेत्र के लोगों में गुस्सा
भरनी की जिस जगह पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया है वह एक विशेष समुदाय के व्यक्ति का है जो क्षेत्र के लोगों को दूसरे समाज से जुड़ने के लिए उनका ब्रेनवाश करता था. गरीब लोगों को आर्थिक लाभ और जिनके घर में कलह है उन्हें शांति की बात कहकर उनके दिमाग को घुमाया जाता था जिसके कारण इस क्षेत्र के लोगों में इस घर और यहां की गतिविधियों को लेकर बड़ा ही आक्रोश था. यही कारण है कि इसकी शिकायत प्रशासन से हुई थी और आज प्रशासन ने इस घर को ढहा दिया है.

Check Also

Raipur News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, अमलीडीह से द्रोणाचार्य स्कूल तक जाम से मिलेगी राहत

Raipur Local News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. अब रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *