Breaking News

CG News: जवानों को नुक्सान पहुंचाने नक्सलियों ने लगाया था IED बम, चपेट में आया ग्रामीण

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर आईईडी (Improvised Explosive Device) की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जोरदार विस्फोट के कारण युवक के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीएचसी, उसूर रेफर किया गया है. फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, ईलमीड़ी निवासी प्रमोद ककेम (24 साल) अपने रिश्तेदार के घर ग्राम गुंजेपर्ती घर आया हुआ था. वह नहाने के लिए आसपास नाला गया था. इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा प्लांटेड प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया. जबरदस्त विस्फोट के कारण ग्रामीण के दोनो हाथ की हथेली में गंभीर चोटें आई.

Check Also

Raipur Drug Bust: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, ₹64 लाख की खेप के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग पकड़ा गया

रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *