Breaking News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर रवि दौराला गिरफ्तार, STF ने दबोचा

UP News. लॉरेंस बिश्नोई गैंग (lawrence bishnoi gang) के शार्प शूटर रवि दौराला (Ravi Daurala) को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. इस पर 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दौराला मुजफ्फरनगर में हुई 11 लाख की लूट में वांछित था. यहीं से टीम ने रवि को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से हथियार और बाइक बरामद की है.

बताया जा रहा है कि रवि दौराला लॉरेंस के राइटहैंड सनी काकरान का शूटर है. दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश में थी. जिसमें UP STF मेरठ यूनिट के ASP ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में टीम को बड़ी सफलता मिली.

एसटीएफ एएसपी के मुताबिक सन्नी काकरान के कहने पर रवि ने 31 मई 2023 को कस्बा लावड़ मेरठ में कपड़ा व्यापारी स्वदेश विकल से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी न देने पर उसकी दुकान पर फायरिंग की थी. जिसमें स्वदेश विकल का बेटा अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था.

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *