भीषण सड़क हादसे में 2 मौतः बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत, ऑटो सवार 2 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

उज्जैन। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला उज्जैन जिले का है जहां इंदौर- उज्जैन रोड पर भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में ऑटो चालक भी शामिल है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल हादसा शहर के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। मौके पर ऑटो चालक और सवार एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। नशे में ऑटो चलाने के कारण यह हादसा हुआ है।

शराब के नशे में ऑटो लहराते हुए चल रहा था
बताया जाता है कि रॉयल ट्रेवल्स की बस उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही थी, तभी ऑटो चालक शराब के नशे में ऑटो लहराते हुए चल रहा था। बस में बैठी सवारी को बचाने के लिए बस चालक का संतुलन बिगड़ा और ऑटो से टकरा गया जिससे ऑटो चालक और सवारी की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पर जाम लग गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवा कर आवागमन को बहाल किया।

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *