Breaking News

गैंगस्टर सलमान की मौत पर एक्टर एजाज खान को रील बनाना पड़ा भारी, इंदौर में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक्टर एजाज खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. ये FIR कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद उसके समर्थन में बनाई गई भड़काऊ रील को लेकर की गई है. इंदौर क्राइम ब्रांच ने एजाज खान द्वारा सलमान लाला के डूबने से मौत के मामले में विवादित रील पोस्ट करने के मामले में यह एक्शन लिया है. जानें पूरा मामला-

एक्टर एजाज खान के खिलाफ FIR दर्ज
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 9 सितंबर को एक्टर एजाज खान के खिलाफ FIR दर्ज की है. इस मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक्टर एजाज खान ने सलमान लाला की मौत के बाद उसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की थी. यही वजह है कि FIR दर्ज की गई है.

एजाज खान ने बनाई भड़काऊ रील
इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद एक्टर एजाज खान ने एक रील बनाई थी, जिसमें उन्होंने कहा था- ‘मुझे ऐसा लगता है कि वह समंदर में तैरने वाला बहुत बड़ा तैराक था. समंदर में तैरने वाले तालाबों में डूबकर नहीं मरा करते. अगर वह गैंगस्टर था, तो उसका गुनाह यह नहीं था कि वह गैंगस्टर था, गुनाह यह था कि वह मुसलमान था- इसलिए उसे मार दिया गया.’

तालाब में डूबने से हुई थी मौत
बता दें कि गैंगस्टर सलमान लाला की मौत डूबने की वजह से हुई थी. 31 अगस्त को सलमान लाला सागर से इंदौर वापस आ रहा था. इस दौरान जब क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने लगी तो वह बचने के लिए भागा और सड़क किनारे तालाब में कूद गया. दो दिन बाद उसका शव तैरता हुआ मिला था.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *