CG News: नक्सल ऑपरेशन के बाद जवानों का जोश हाई, नक्सलियों का शव कंधों पर लादकर लाते दिखे जवान

CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी बीच गुरुवार को गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने 10 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया. सभी 10 नक्सलियों को मिलाकर 5.22 करोड़ रुपये का इनाम था. इसके बाद जवानों का जोश हाई नजर आ रहा है. जवानों के माटाल पहाड़ के ऊपर का वीडियो सामने आया है. जिसमें वे शव को कंधों पर लाद कर लाते दिखाई दे रहें हैं.

नक्सल ऑपरेशन के बाद जवानों का जोश हाई
गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने 10 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया. इसके बाद सुरक्षा जवानों का जोश हाई दिखा. वहीं माटाल पहाड़ के ऊपर का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जवान नक्सलियों का शव को कंधों पर लादकर आते दिखाई दे रहे हैं. वहीं बेहद कठिन पहाड़ी से शव उतारने में परेशानी के चलते ऊपर से हेलीकॉप्टर से लाश ले जानी पड़ी थी.

गरियाबंद में 10 नक्सली हुए थे ढेर
बता दें कि गरियाबंद में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने 10 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया था. सभी 10 नक्सलियों को मिलाकर 5.22 करोड़ रुपये का इनाम था. इनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है. इनके पास से AK-47 समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं. ये मुठभेड़ गरियाबंद जिले के मैनपुर पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत राजाडेरा-मटाल पहाड़ियों के बीच हुई. रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद पुलिस को राजाडेरा-मटाल की पहाड़ियों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी.

इसके बाद गरियाबंद पुलिस की ई-30, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की. सुरक्षाबलों ने बुधवार यानी 10 सितंबर को सुरक्षाबल घटनास्थल की ओर रवाना हुए. इसके एक दिन बाद यानी 11 सितंबर को सुरक्षाबलों से हथियार छुड़ाने के मकसद से नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब दिया. दोनों ओर फायरिंग शुक्रवार सुबह 8 बजे तक जारी रही. इस एनकाउंटर में 10 नक्सलियों को मार गिराया. इनमें 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली शामिल हैं.

Check Also

Mahadev Satta App Case: ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर, आज रायपुर की CBI कोर्ट में होगी पेशी

CG Mahadev Satta App Ghotala: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *