Naxal Encounter: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

कांकेर जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर छिंदखड़क के जंगल-पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में एक महिला, दो पुरुष समेत 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. वहीं मौके से एक एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री,एक 12 बोर की बंदूक भी बरामद किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला. फिलहाल, रुक-रुककर फायरिंग जारी है. आशंका जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं.

Check Also

किन पुलिस अधिकारियों का जूस निकालेगा सौरभ चंद्राकर!

महादेव याने भोले शंकर, जब तक चुप है तब तक दुनियां कुछ भी करती रहे, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *