अपने पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित रखना चाहते हैं Hrithik Roshan, ये मांग लेकर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट

Hrithik Roshan Personality Rights Case: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनैलिटी राइट्स) की सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. इस मामले की सुनवाई बुधवार को जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा करेंगे. ऋतिक रोशन की याचिका में नामित प्रतिवादियों के अलावा, जॉन और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया गया है.

अभिनेता ऋतिक रोशन ने याचिका में अपने व्यक्तित्व या प्रचार अधिकारों, जिसमें उनका नाम, आवाज़, छवि, समानता और कई अन्य विशेषताएं शामिल हैं, की सुरक्षा की मांग की है. ऋतिक रोशन ने आरोप लगाया है कि आर्थिक लाभ के लिए तीसरे पक्ष उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का अनाधिकृत उपयोग कर रहे हैं.

कुमार सानू के मामले की भी होगी सुनवाई
इसके साथ ही जस्टिस अरोड़ा बुधवार को गायक कुमार सानू द्वारा दायर इसी तरह के एक मुकदमे की भी सुनवाई करेंगे. इससे पहले, कोर्ट ने मेटा और गूगल से पूछा था कि सानू के खिलाफ ‘मॉर्फ्ड वीडियो’ और ‘अभद्र भाषा’ वाले Url (लिंक) को इन दोनों सोशल मीडिया मध्यस्थों के शिकायत अधिकारियों द्वारा क्यों नहीं हटाया जा सकता.

पर्सनैलिटी राइट्स के मामले में ये भी पहुंचे थे अदालत
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने “द आर्ट ऑफ लिविंग” फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, तेलुगू अभिनेता नागार्जुन, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिनेता अभिषेक बच्चन और फिल्म निर्माता करण जौहर के र्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के आदेश पारित किए थे.

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म वॉर 2 में दिखाई दिए थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल दिखाने में नाकाम रही थी. हाल ही में ये फिल्म ओटीटी पर आई, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिली और पहले हफ्ते में ही 3.5 मिलियन (35 लाख) व्यूज फिल्म को मिल गए. रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में अब ऋतिक कृष 4 पर काम करेंगे. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *