Breaking News

CG Breaking: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं पर पागल कुत्ते का हमला, दो दिन में चार लोग घायल, पार्षद ने निगम को दी चेतावनी

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी में दहशत का माहौल है। बीते दो दिनों में एक पागल कुत्ता अब तक चार लोगों को काट चुका है, जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। ताजा घटना उस समय हुई जब महिलाएं सुबह की वॉक पर गुरुद्वारा के सामने गार्डन पहुंचीं, तभी भूरे रंग के छोटे कद के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। एक महिला गिर गई, जिससे उसके हाथ और सीने पर गहरे जख्म आए।

शिवमंदिर चौक में भी इसी कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया है। घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय पार्षद गीता गभेल ने तुरंत घायलों से मुलाकात कर नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने कुत्ते को पकड़ने की मांग की, जिस पर निगम ने आज कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पार्षद ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बाहर न भेजें और सतर्क रहें, जब तक कुत्ते को पकड़ नहीं लिया जाता।

Check Also

Raipur News: 4 दिन तक सफाई बंद रखकर फंसा ठेकेदार! नगर निगम ने लगाया ₹10 हजार जुर्माना, ठेका रद्द करने की चेतावनी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *