Breaking News

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! रायपुर-दिल्ली के बीच 26 अक्टूबर से शुरू होगी Air India की नई फ्लाइट, यहां देखे शेड्यूल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है. 26 अक्टूबर से एयर इंडिया दिल्ली-रायपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान शुरू करने जा रही है. इस प्रस्ताव को नागरिक उड्डयन निदेशालय को सौंपा गया है. नई फ्लाइट के साथ एयर इंडिया की इस रूट पर रोजाना तीन उड़ानें उपलब्ध होंगी.

रायपुर-दिल्ली के बीच शुरू होगी नई फ्लाइट, ऐसा होगा शेड्यूल
प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट 2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी. वापसी में फ्लाइट 2636 रायपुर से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वर्तमान में एयर इंडिया की दो उड़ानें सुबह और शाम को संचालित होती हैं.

स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या बढ़ेगी
रायपुर का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा देश के प्रमुख हवाई अड्डों से रोजाना 24 उड़ानों से जुड़ा है. 26 अक्टूबर से एयर इंडिया और इंडिगो की दो नई उड़ानों के शुरू होने से यह संख्या 26 हो जाएगी.

रोजाना होंगी 8 उड़ानें
26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में रोजाना आठ उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा. 26 अक्टूबर से ही इंडिगो की एक नई फ्लाइट दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में संचालित करने की तैयारी है. फिलहाल इंडिगो की रोजाना 4 उड़ानें संचालित की जाती हैं. इंडिगो सूत्रों के मुताबिक उड़ान संख्या 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी. वापसी में उड़ान संख्या 6ई6640 रायपुर से दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. एक नई उड़ान शुरू होने से रायपुर-दिल्ली सेक्टर में इंडिगो की कुल पांच उड़ानें हो जाएंगी. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

Check Also

Surajpur Suicide Case: पत्थरों से भरी बोरी पैरों में बांधकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सूरजपुर में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *