CG News: घर में बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा. आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लुंड्रा के नशीले इंजेक्शन विक्रेता शैलेष पैंकरा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 35 नग इंजेक्शन जब्त किया गया है.

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के पार्वतीपुर में शैलेष पैकरा अपने घर में प्रतिबंधित इंजेक्शन बेच रहा है. इसके बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल उड़नदस्ता टीम के साथ शैलेष पैकरा के घर दबिश दी.

घर की तलाशी लेने पर टीम ने एक अलमीरा में रखे थैले से 35 नग नशीले इंजेक्शन बरामद बरामद किया. आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

Check Also

किन पुलिस अधिकारियों का जूस निकालेगा सौरभ चंद्राकर!

महादेव याने भोले शंकर, जब तक चुप है तब तक दुनियां कुछ भी करती रहे, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *