Breaking News

सुशासन तिहार का अंतिम दिन : CM विष्णुदेव साय पहुंचे धमतरी जिले के रुद्री गांव, जनता से कर रहे चर्चा

धमतरी. जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान सुशासन तिहार का आज तीसरे चरण का अंतिम दिन है. तीन चरण में अलग-अलग जगहों पर समाधान शिविर के माध्यम से समस्या का निदान किया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के रुद्री गांव में पहुंचे. इस दौरान उनका लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया.

समाधान शिविर का आयोजन पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया है. मुख्यमंत्री इनडोर स्टेडियम से सीधे शिविर स्थल पहुंचे. रिमझिम बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे और उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और आम जनता से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके.

बता दें कि 5 मई से शुरू हुए ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण जारी है. इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं. सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है. स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे.

Check Also

raipur-farmers-garjana-rally-in-chhattisgarh-demand-to-price-of-paddy-3358-rupaye-per-quintal-minitry-secretariat-to-27-october-lates

छत्तीसगढ़ में किसानों की गर्जना रैली, धान का दाम 3358 रुपये क्विंटल करने की मांग, 27 अक्टूबर को मंत्रालय का करेंगे घेराव

भारतीय किसान संघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने धान का मूल्य 3,100 रुपये से बढ़ाकर 3,358 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *