Indore: इंदौर में सरकारी जमीन में हेराफेरी का मामला, कलेक्टर ने तीन पटवारियों को किया निलंबित

Indore News: इंदौर में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर ने महू तहसील के तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें आशीष कटारे, अनिता चौहान और मेघा शर्मा के नाम शामिल हैं. तीनों पर ग्राम सांतेर में खसरा नंबर 68/1 और 69/1 से जुड़े भूमि प्रकरण में गंभीर अनियमितता करने का आरोप है. निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय देपालपुर तय किया गया है.

Check Also

Maihar Crime News: कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना पुलिस ने कॉलेज में पढ़ने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *