Breaking News

बड़ी खबर: राजद MLC सुनील सिंह, पत्नी और बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, 45.86 लाख रुपए के गबन का आरोप

पटना। पटना के गर्दनीबाग थाने में राजद एमएलसी डॉक्टर सुनील सिंह उनकी पत्नी वंदना सिंह और बेटे यशस्वी सिंह के खिलाफ 45.86 लाख रुपए के गबन का केस दर्ज किया गया है. गबन का आरोप पटना के गर्दनीबाग में रहने वाली आशा इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर मेघा ने लगाया है.

मेघा ने दर्ज कराई है लिखित शिकायत
मेघा ने लिखित शिकायत की है और सुनील सिंह उनकी पत्नी वंदना सिंह और बेटे के खिलाफ 45.46 लख रुपए गबन का आरोप लगाया है. आरोप लगाने वाली मेघा का कहना है कि, मां कालरात्रि फल सब्जी उत्पादक स्वलाभी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, जय माता दी कृषक स्वलाभी सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष वंदना सिंह और सारण फल सब्जी कृषक स्वलाभी सेवा समिति लिमिटेड के अध्यक्ष यशस्वी सिंह ने चना दाल खरीदने के लिए अलग-अलग संगठनों के खाते में हमसे करीब 45. 86 लाख रुपए लिए, लेकिन अब तक दाल नहीं दिया.

एसएलसी सुनील सिंह ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
इधर एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि, जो मामला दर्ज हुआ है, उसकी कॉपी मांगते हैं और उसके बाद हम जवाब देंगे. हम पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं. गर्दनीबाग थाना के थानेदार प्रतोस कुमार ने कहा कि, केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच किया जा रहा है.

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *