छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे चित्तूर में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 15 यात्रियों की मौके पर हुई मौत

CG News: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में घाट रोड पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

खाई में गिरी बस, 15 यात्रियों की मौके पर हुई मौत
चिंतूर आईटीडीए पोस्ट पीओ शुभम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना तब हुई जब चित्तूर जिले के श्रद्धालु भद्राचलम में राम मंदिर के दर्शन के बाद अन्नावरम जा रहे थे. बताया जा रहा है कि चित्तूर से आ रही इस बस में दो ड्राइवरों समेत 37 लोग सवार थे. अन्नावरम जाते समय, तुलसीपकाला से 9 किलोमीटर दूर एक घाट पर उतरते समय बस घाटी में गिर गई.

घायलों का इलाज जारी
अल्लूरी सीतारामाराजू मन्यम जिले के 108 समन्वयक सैमुअल ने बताया कि पांच 108 वाहन घटनास्थल पर भेजे गए हैं. चिंतूर आईटीडीए पोस्ट पीओ शुभम ने बताया कि 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. अधीक्षक कोटिरेड्डी ने बताया कि घायलों को चिंतूर क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Check Also

Raipur News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, अमलीडीह से द्रोणाचार्य स्कूल तक जाम से मिलेगी राहत

Raipur Local News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. अब रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *