Dhamtari: धमतरी में सांप और गोह मारकर पकाने-खाने का बनाया वीडियो, वन विभाग ने 5 युवकों को पकड़ा

CG News: धमतरी में वन्यजीवों का शिकार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना पांच युवकों को भारी पड़ गया. वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धामन सांप और गोय का शिकार कर कथित तौर पर उसे पकाकर खाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

सांप और गोह मारकर पकाने-खाने का बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले आरोपियों ने बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में धामन सांप और गोय का शिकार किया. इसके बाद आरोप है कि उन्होंने वन्यजीवों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते हुए पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की,जांच के दौरान यूएसटीआर की एंटी पोचिंग टीम, बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र और नरहरपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद वन विभाग ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की.

वन विभाग ने 5 युवकों को पकड़ा
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर शिकार किए गए धामन सांप और गोह का मांस पकाकर खा लिया था. वन विभाग को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद, घसिया, प्रदीप, शैलेंद्र और शिवानंद के रूप में हुई है. सभी आरोपी नरहरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें अटेस्ट कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Check Also

सरकार का पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, अब सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के हित में बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *