Breaking News

अंधे कत्ल का खुलासा : बॉयफ्रेंड निकला महिला का हत्यारा, दोस्तों के साथ मिलकर नाली में फेंका था शव

दुर्ग। भिलाई के चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज की नाली में 13 दिसंबर को बंद बोरी में मिले महिला के शव मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतिका की पहचान पुलिस ने कोसानगर निवासी आरती बंजारे के रूप में की थी। महिला को उसके ही बॉयफ्रेंड ने मौत के घाट उतारा था और अपने दोस्तों का सहारा लेकर शव को नाली में फेंका था।

4-5 महीनों से लीव इन में रह रही थी मृतिका
पुलिस ने बताया कि मृतिका 4-5 महीनों से कोसानगर निवासी तुलाराम बंजारे के साथ लीव इन में रह रही थी। मृतिका शराब की आदि थी और वह पहले अन्य दो लोगों से कर शादी चुकी थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। 5 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तुलाराम और आरती ने एक साथ बैठकर शराब पिया और फिर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर तुलाराम ने आरती का सिर दीवाल में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाश काे ठिकाना लगाने दोस्तों का लिया था सहारा
आरोपी तुलाराम ने घटना की रात महिला की नाइटी को निकालकर बोरी में महिला के शव को भरकर ठिकाने लगाने अपने दोस्त शक्ति भोयर और गोवर्धन बंजारे का सहारा लिया। दोनों को रात में बुलाकर शक्ति के ऑटो से शव को ले जाकर अंडर ब्रिज की नाली मे फेंक दिया था। 5 दिनों बाद पुलिस ने इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाई। तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Check Also

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit: बिलासपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, छत्तीसगढ़ में संगठन के पुनर्गठन पर होगी बड़ी चर्चा?

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit 2026: बिलासपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *