Breaking News

शाम को गोदाम में, तो रात में प्लाजा में लगी आग, जूझती रही न्यायधानी की दमकल की टीम…

बिलासपुर। न्यायधानी में आग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार की शाम व्यापार विहार स्थित नीरज ट्रेडर्स के गोदाम में भीषण आग लग गई, वहीं रात में सीएमडी कॉलेज चौक के पास स्थित जैन प्लाजा में भी आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है.

व्यापार विहार स्थित नीरज ट्रेडर्स के गोदाम में आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम चपेट में आ गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

इसी बीच, लिंक रोड से सीएमडी कॉलेज चौक के पास स्थित जैन प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में संचालित एक क्लीनिक में अचानक आग की लपटें उठने लगीं. आग लगते ही आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया. आनन-फानन में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. लगातार दो स्थानों पर आग की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Check Also

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit: बिलासपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, छत्तीसगढ़ में संगठन के पुनर्गठन पर होगी बड़ी चर्चा?

Mohan Bhagwat Bilaspur Visit 2026: बिलासपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *