Breaking News

CG News: आज जशपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सड़क मार्ग से झारखंड रवाना होंगी, CM साय भी कार्तिक जतरा में होंगे शामिल

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हवाई मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर आएंगी और वहां से वह सड़क मार्ग से गुमला पहुंचेंगी. गुमला में आयोजित अंतर्राज्यीय जन संस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शिरकत करेंगी. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति पुनः रांची लौटेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

CM साय भी कार्तिक जतरा में होंगे शामिल
वहीं CM साय विष्णु देव साय आज सुबह 11 बजे जशपुर से झारखंड के लिए रवाना होंगे. जहां वे स्वर्गीय कार्तिक उरांव के मूर्ति पर सुबह 11.20 बजे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. सुबह 11.40 को अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक संगम समारोह में बगीचा, रायडीह में पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 1.20 को जशपुर विश्राम गृह पहुंच जाएंगे.

Check Also

CG Scholarship Scheme: छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे सालाना 30 हजार, जानें कैसे करें आवेदन

Annual ₹30,000 Financial Assistance: छत्तीसगढ़ में हायर एजुकेशन के सपने देख रही बेटियों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *