Dhamtari News: नगरी की चंगाई सभा को लेकर विवाद, भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में FIR दर्ज

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में कथित चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 22 नवंबर को आयोजित प्रार्थना सभा का विरोध करने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंगाई सभा का विरोध करने पहुंचे थे कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर को नगरी में कथित रूप से चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभा शासन के निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर आयोजित की जा रही थी। इसी का विरोध करने के लिए संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे।

भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र भाषा से बिगड़ा माहौल
इसी दौरान वहां विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि कार्यकर्ताओं और पुलिस की मौजूदगी में दिनेश साहू नामक व्यक्ति ने भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस टिप्पणी के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।

थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR, आंदोलन की चेतावनी
घटना से नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नगरी थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। संगठन का कहना है कि उनका विरोध सभा के कथित नियम उल्लंघन को लेकर था, लेकिन इस दौरान पास्टर की ओर से भगवान श्रीराम के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Check Also

Bastar News: NMDC के ओवरबर्डन से 30 हेक्टेयर आरक्षित वन प्रभावित, वन विभाग ने दर्ज किया वन अपराध

जगदलपुर। लौह अयस्क के खनन से देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *