Raipur Crime News: मरीन ड्राइव के Apple Store में 8 मिनट की चोरी, 1.89 करोड़ के मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल मोबाइल स्टोर्स से 1.89 करोड़ के पौने दो सौ कीमती मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने घटना के 25 दिन बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक चोरी के मोबाइल खपाने वाला है, दूसरा मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 125 मोबाइल जब्त किया है। शेष अन्य चोरी के 44 कीमती मोबाइल कोलकाता के रास्ते पड़ोसी देश में बेचे जाने की आशंका पुलिस ने जताई है।

एप्पल स्टोर में चोरी की थी बड़ी साजिश
इस पूरे प्रकरण का पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने खुलासा करते हुए बताया है कि, मोबाइल चोरी करने के आरोप में मध्यप्रदेश, देवास निवासी राजेश अजय सिंह झाला, मध्यप्रदेश, बड़वानी निवासी सफान खान को गिरफ्तार किया है। सफान चोरी के मोबाइल खपाने का आरोपी है। घटना में शामिल राजेश का बेटा राज झाला तथा राजेश लोधी फरार हैं। पुलिस कमिश्नर के अनुसार आरोपियों ने 24 अक्टूबर को जोरा माल से एक बाइक चोरी की। आरोपी उसी दिन एप्पल स्टोर को निशाना बनाने वाले थे, लेकिन रात में चहल पहल होने के कारण आरोपी अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो पाए।

आठ मिनट के भीतर घटना को अंजाम दिया
आरोपियों ने जिस आई-नेक्स्ट मोबाइल शॉप में चोरी की थी, उस शॉप के शटर में सेंटर लॉक नहीं लगा था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी सब्बल के जरिए शटर को ऊपर उठाकर मोबाइल शॉप में घुसे और आठ मिनट के अंदर पौने दो सौ मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। आरोपियों का गिरोह देश के अलग-अलग राज्य केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा दिल्ली के एप्पल स्टोर को पुलिस ने रायपुर से लेकर नागपुर-भंडारा तक एक हजार से ज्यादा सीसीटी निशाना बनाकर कीमती मोबाइल चोरी कर चुका है। आरोपियों की पतासाजी करने कैमरों की पड़ताल की थी। गिरोह के सरगना राजेश कंजर उर्फ झाला पर मध्यप्रदेश व राजस्थान में 47 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

Check Also

Bastar News: NMDC के ओवरबर्डन से 30 हेक्टेयर आरक्षित वन प्रभावित, वन विभाग ने दर्ज किया वन अपराध

जगदलपुर। लौह अयस्क के खनन से देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *