Breaking News

रास्ते से जा रहे लोगों पर गिरा 50 साल पुराना पेड़, महिला समेत 6 घायल, छात्रा गंभीर

ग्वालियर। मुरार के हुरावली रोड पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महिला सहित 5 से 6 लोग घायल हो गए। बीच सड़क पर भरभराकर गिरे पेड़ के नीचे दबे हुए लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना दोपहर की है जहां 50 साल पुराना पेड़ अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि पेड़ में दीमक लग चुकी थी और वह कमजोर हो गया था। लेकिन किसी भी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान नहीं गया और बड़ा हादसा हो गया। पेड़ गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए और दो पहिया, ऑटो समेत कई लोग दब गए।

मौके से गुजर रहे लोग और पुलिस ने मिलकर पेड़ के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों में 17 साल की छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज मुरार अस्पताल में चल रहा है।

Check Also

MP News: इज़राइल-ईरान युद्ध के असर को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने बुलाई समीक्षा बैठक

MP News: इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध के असर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *