अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर आटो ड्राइवर ने ली थी महिला की जान…

सूरजपुर। सोनवाही जंगल में रविवार को महिला की लाश मिली थी. हत्या के आरोप में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया था, विरोध करने पर महिला की हत्या कर लाश को फेंक दिया था. मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है. शनिवार को सब्जी बेचने अंबिकापुर गई महिला की लाश रविवार को सुबह सड़क किनारे गड्ढे में मिली थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू की. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और संदेह पर आरोपी राहुल कुशवाहा को पकड़ा.

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महिला उसके ऑटो से बाजार से घर आ रही थी. बीच रास्ते में ऑटो चालक की नियत बिगड़ी और सुनसान सड़क दुष्कर्म करने का प्रयास किया. महिला के विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने आटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया है.

Check Also

असली सोना बताकर नकली जेवर थमाए, ₹3.90 लाख की ठगी! WhatsApp ग्रुप के मैसेज से खुला रायपुर ज्वेलर्स फर्जीवाड़ा

रायपुर. राजधानी रायपुर में शातिर ठगों ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के एक व्हाट्सएप ग्रुप की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *