Breaking News

Durg: गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर झगड़ा, एक को उतारा मौत के घाट, दो की हालत गंभीर

Durg: दुर्ग में गर्लफ्रेंड से बातचीत के मुद्दे पर विवाद इतना बड़ा की खूनी वारदात में तब्दील हो गया. जहां एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो युवक घायल हो गए. जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज आरोग्यं हॉस्पिटल में चल रहा है पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

गर्लफ्रेंड से बातचीत पर झगड़ा, 1 को उतारा मौत के घाट
कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर (20 वर्ष) की केजू राइस मिल के पास 05 युवकों ने हत्या कर दी. घटना लगभग रात 2 बजे की बताई जा रही है. हमले में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुट गई है. आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए सुबह होते होते पुलिस ने भाग दौड़ करके हत्या किस मामले में शामिल पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गर्लफ्रेंड से बातचीत के मामले में विवाद होना और विवाद खूनी वारदात में तब्दील होने की बात स्वीकार की है पुलिस मामले की विवेचना में लगी हुई है.

Check Also

15 साल से पुलिस को चकमा दे रही थी उम्रकैद की दोषी महिला, बदली पहचान लेकिन पुराने फोटो ने खोल दिया राज

रायगढ़ : हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने के बाद करीब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *