Breaking News

Ambikapur: खाद की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री का बड़ा बयान, बोले- माफियाओं को संरक्षण देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

Ambikapur: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने अंबिकापुर दौरे के दौरान खाद की कालाबाजारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अधिकारी या कर्मचारी खाद माफियाओं को संरक्षण देते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार की नजर उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी है जो बड़े खाद माफिया को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

माफियाओं को संरक्षण देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई – राम विचार नेताम
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि जांच में यह सामने आता है कि किसी अधिकारी की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी हो रही है, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि सरगुजा जिले, विशेषकर अंबिकापुर में लंबे समय से कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों पर खाद माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं. खाद की कालाबाजारी और अनियमित वितरण को लेकर किसान संगठन भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं. ऐसे में कृषि मंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

खाद की उपलब्धता को लेकर दी जानकारी
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश में DAP खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. किसानों द्वारा अब तक लगभग 50 प्रतिशत खाद का उठाव किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि मानसून में शुरुआती देरी के कारण किसानों में चिंता थी, लेकिन अब बारिश शुरू होने से स्थिति सामान्य हो रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक किसान को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो. साथ ही खाद की कालाबाजारी करने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

बिलासपुर में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने और पौधरोपण को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 17 लोगों पर FIR

Bilaspur Crime News: बिलासपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा पुलिस चौकी के ग्राम सफरीभाठा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *