नर्मदापुरम में 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:चाचा ने अकेला पाकर गलत हरकत का प्रयास किया, चिल्लाने पर दादी ने बचाया; आरोपी गिरफ्तार

नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची के पड़ोसी चचेरे चाचा ने उसे अकेला पाकर अपने घर ले जाकर यह हरकत करने की कोशिश की, लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर दादी के आने से वह सफल नहीं हो पाया। माता-पिता की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे की है। पीड़िता के माता-पिता उस समय मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान, पड़ोस में रहने वाले आरोपी चचेरे चाचा ने 8 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

बच्ची के चिल्लाने पर पहुंची दादी
जब आरोपी अपनी गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था, तब लड़की ने मदद के लिए जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर उसकी दादी तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दादी को देखकर आरोपी डर गया और वहां से भाग गया।

घटना के दो दिन बाद, बच्ची के माता-पिता ने 13 नवंबर को शाम 5 बजे बनखेड़ी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ बीएनसी की धारा 65(2), 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

बनखेड़ी थाना प्रभारी (टीआई) विजय सनस ने बताया कि सूचना के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चचेरे चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

पाकिस्तान में पहली बार गूंजेंगे संस्कृत के श्लोक, इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कोर्स, रामायण-गीता पर भी रिसर्च की तैयारी

Sanskrit in Pakistan: संस्कृत भाषा अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी पढ़ाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *