विदिशा में महिलाओं पर नशेड़ियों ने किया हमला: घर के बाहर शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में गाली देने से रोकना महिलाओं को भारी पड़ गया। 6 से ज्यादा नशेड़ियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की। जिसके बाद 2 महिलाएं और एक युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घर के बाहर शराब पीने से रोकने पर भड़के युवक
दरअसल, हरि फाटक के पास लद्दाख एजेंसी के पास रहने वाली एक महिला के घर के बाहर कुछ युवक शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोकने पर युवक भड़क गए और उन्होंने महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। घर में मौजूद महिला के भाई यश जाटव ने भी उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन उसकी भी पिटाई कर दी गई।

अस्पताल में भर्ती
बीच बचाव करने पहुंची यश की मां और मौसी को गंभीर चोटें आई है। मौसी को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आधा दर्जन युवकों की नामजद शिकायत की गई है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Raipur के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 5 कर्मचारी घायल; FIR की तैयारी

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *