9 राज्‍यों में फरारी, व‍िदेश में होने का दावा? आख‍िर कहां है शाइस्‍ता परवीन? बेटे के जनाजे में होगी शामिल

Shaista Parveen: माफिया अतीक अहमद की मौत के उसके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इन सब के बीच अब अतीक के परिवार में मातम छाया हुआ है. यूपी के झांसी में हुए सड़क हादसे में अतीक के छोटे बेटे अबान की मौत हो चुकी है. वह झांसी जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात के लिए जा रहा था. इसी दौरान हादसे का श‍िकार हो गया है. बेटे की मौत के बाद अब हर जगह एक ही सवाल उठ रहा है कि पति के जनाजे में शामिल न होने वाली शाइस्ता परवीन क्‍या अब बेटे का चेहरा भी आखिरी बार नहीं दिखेगी?

शाइस्ता परवीन को लेकर इस तरह के सवाल इस वजह से भी उठाए जा रहे हैं क्योंकि शाइस्ता परवीन पिछले 3 सालों से फरार है. 13 अप्रैल 2023 को बेटे असद अहमद के एनकाउंटर हुआ था. इसके बाद 15 अप्रैल 2023 को पति अतीक अहमद और देवर अशरफ की हत्या बाद भी शाइस्‍ता सामने नहीं आई थी. उस समय ऐसा माना जा रहा था कि पति को आखिरी बार देखने को शाइस्ता जरूर आएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ.

यूपी पुलिस अब ऐसा मानकर चल रही है कि पूरे 3 साल बाद उनका इंतजार खत्म हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि माना जा रहा है कि बेटे की मौत के शाइस्‍ता एक बार उसे जरूर देखने आएगी. यही वजह है कि अब अबान की मौत के बाद एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की नजर जनाजे पर टिकी रहेगी.

कहां है शाइस्‍ता परवीन?
प‍िछले तीन सालों से फरार रहने वाली शाइस्‍ता को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि वह व‍िदेश भाग गई है. लेक‍िन, पुल‍िस का मानना है कि वह व‍िदेश नहीं भागी है. वह यूपी में ही है. अक्टूबर 2024 में पुलिस को शाइस्ता की लोकेशन ओडिशा में मिलने का इनपुट मिला. हालांकि छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला.

युपी पुल‍िस की तरफ से शाइस्‍ता की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और दिल्ली समेत 9 राज्यों तक ले जाया गया. इसके बाद आज भी पुल‍िस के हाथ खाली हैं. अब सभी की न‍िगाहें अबान के जनाजे पर ट‍िकी हुई है.

कहां होगा अबान सुपुर्द ए खाक
अबान का शु्क्रवार को ही झांसी में पोस्टमार्टम हुआ था. इसके बाद उसका शव पर‍िजनों का सौंप द‍िया गया था. अबान की डेड बॉडी हटवा गांव लाई गई. अब प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में उनको दफन किया जाएगा. जिसके लिए कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा चुकी है. यही पर उसके प‍िता अतीक अहमद को सुपुर्द ए खाक किया गया था.

Check Also

हादसे के बाद खुली अतीक अहमद के बेटे की कार, तलाशी में मिला ऐसा सामान जिसने खींचा सबका ध्यान

Atiq Ahmed Son Car: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *