Bihar News: सेना के अफसर को सीमेंट और सरिया बेचने का झांसा देकर ठगे 13 लाख रुपए, पुलिस कर रही छानबीन

पटना: राजधानी पटना में लगातार साइबर आपराधिक मामले में वृद्धि देखी जा रही है. कल भी पटना के साइबर थाने में 5 ठगी के मामले दर्ज किए गए है. अरवल के रहने वाले सेना के अधिकारी साहिब सिंह से साइबर अपराधी ने 13 लाख रुपए की ठगी कर ली है.

जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, सेना के अधिकारी को सीमेंट और सरिया बेचने का झांसा देकर ये ठगी की गई है, जबकि नौबतपुर के मनोज कुमार को अज्ञात लोगों ने एकं नंबर से फोन कर आंगनबाड़ी केंद्र से पैसा मिलने का झांसा देकर 1 लाख रुपए की ठगी कर ली है. साइबर थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. साइबर पुलिस मामले की जांच के जुटी है.

Check Also

बंगाल में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हावड़ा और सिलीगुड़ी समेत 4 जिलों के 10 ठिकानों पर रेड, अवैध कॉल सेंटर को लेकर हुई छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *