Bilaspur Wife Death: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; सिम्स में जमकर हंगामा

Bilaspur Wife Death: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां एक विवाहित महिला कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंच गए. यहां पहुंच परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मायके वालों का क्या कहना है ?
पूरे मामला सकरी थाना क्षेत्र की है. जहां विवाहिता की मौत पर मायके वालों का आरोप है कि, ससुरालवाले बेटी से 1 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे. दो बेटी को जन्म देने के बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता था. मायके वालों ने अब ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है.

पता चला है कि, दुर्गा निर्मलकर (26) की शादी 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी. शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुईं. दूसरी बेटी के पैदा होने के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने बहू को से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे. परिजनों ने यह भी बताया कि, पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाता था.

अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
मृतका के भाई के मुताबिक हत्या के दिन शाम करीब 6 बजे रोहित ने फोन कर दुर्गा के बेहोश होने की बात बताई. पति ने बताया कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई है. इसके बाद वह सैदा पहुंचा, जहां पता चला कि दुर्गा को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया था. हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गले में निशान देखकर मायके वालों ने दुर्गा की हत्या का आरोप लगाया है.

Check Also

CG News: कपड़ों के गट्ठरों में छिपा रखा था 9 क्विंटल गांजा! 4.59 करोड़ का माल जब्त, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *