15,000 रुपये सस्ता हुआ Google का 4 कैमरे वाला धाकड़ फोन, iPhone को देता है टक्कर!

Google Pixel 10 price cut: यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. गूगल पिक्सल 10 के साथ आपको दमदार डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन को आप 15,000 रुपये से ज्यादा डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. यह फोन अमेजन पर दमदार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. फोन में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसके अलावा इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी मिलते हैं.

Google Pixel 10 पर कितना मिल रहा डिस्काउंट
Google ने Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च किया था. अमेजन के मौजूदा ऑफर के साथ, आपको सीधे 11,570 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत 68,429 रुपये हो जाती है. इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स EMI ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं. यानी आप बहुत कम कीमत में गूगल पिक्सल 10 को अपना बना सकते हैं.

Google Pixel 10 की खासियत
Google Pixel 10 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000-nits है. डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन मिलती है. Google Pixel 10 में इन हाउस Tensor G5 चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें मैक्रो फोकस वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलता है. इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, फोन में 4970 mAh की बैटरी और 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Check Also

Chhattisgarh Weather: घने कोहरे और ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, 12 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट, पढ़ें आज का मौसम समाचार

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का डबल अटैक है. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *